Header Ads

test

भाजपा का बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी के विरोध में मंडलों में धरना प्रदर्शन कल

ग्वालियर 4 मई:-


 भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी, हिंसा, तोड़फोड़ के विरोध में कल बुधवार को शाम 5 बजे महानगर के सभी मंडलों में एक साथ धरना दिया जायेगा।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार धरना-प्रदर्शन का यह आयोजन प्रत्येक मंडल में किया जाएगा और इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। एक घंटे के इस धरने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं की संख्या एक बार में 20 से अधिक नहीं होगी। उक्त जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी जी ने दी।


विवेकानंद मंडल में पाटनकर चौराहे पर, प दीनदयाल उपाध्याय मंडल में के आर जी कॉलेज पर, हेमुकलानी मंडल में हेमुकलानी चौक, कोटेश्वर मंडल में शहीद सरमन सिंह पार्क जेल रोड, लक्ष्मीबाई मंडल में किला गेट, दुर्गा दास मंडल में हजीरा चौराहा, शहीद भगत सिंह मंडल में 7न चौराहा, रामकृष्ण मंडल में विवेकानंद चौराहा थाटीपुर, सावरकर मंडल द्वारा फूलबाग चौराहे पर धरना दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं