Header Ads

test

सपोर्ट वाहिनी, भा०ति0सी0पु0बल ने मोर्डन स्कूल मे किया वृक्षारोपण का आयोजन

500 से अधिक पौधारोपण किया ।


करैरा:-


 आज ईद के त्यौहार पर सुबह 9 सपोर्ट वाहिनी, भा०ति0सी0पु0 बल, करैरा  द्वारा आज ईद पर शासकीय मॉडल स्कूल करैरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सेनानी सपोर्ट वाहिनी   अभय चंद्र के मार्गदर्शन में किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ उप सेनानी अभियंता रविंद्र सिंह उप सेनानी जीडी लालाराम वर्मा सहायक सेनानी आर मोटर मनमोहन सिंह शासकीय मॉडल हाई स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश शर्मा जी सपोर्ट वाहिनी में पदस्थ समस्त पदाधिकारियो एवं मॉडल स्कूल करैरा के समस्त शिक्षकों द्वारा  वृक्षारोपण कार्यक्रम से पहले सपोर्ट वाहिनी, भा.ति.सी.पु.बल के अधिकारियों द्वारा सभी को वृक्षों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्ष भरपूर ऑक्सीजन देकर वातावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं। पर्यावरण में बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों बहुत अधिक हो गई है। वृक्ष हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत करते है। अतः पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए एवं सभी लोगों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक करना चाहिए।


 वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सपोर्ट वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा मॉडल स्कूल करैरा में औषधीय, फलदार (जामुन, अमरूद), छायादार एवं अन्य सभी प्रकार के पौधे लगाए गये।

कोई टिप्पणी नहीं