Header Ads

test

सेवानिवृत्त होने पर शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

 मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा हुए शामिल

शिवपुरी:-



 प्राथमिक विद्यालय ग्राम सूआटोर में कोलारस ब्लॉक के कूंडाजागीर प्राथमिक विद्यालय से शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और  रवि नंदन शर्मा प्राथमिक विद्यालय सुआटोर से सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेंद्र पिपलोदा मौजूद रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील उपाध्याय राज्य कर्मचारी संघ ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य रामनिवास जाटव रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेन्द्र पिपलौदा सहित अन्य अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकद्वय का फूल मालाओं से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्राचार्य कैलाश पचौरी, आयोजन समिति में रामेश्वर दयाल शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, लखन रावत, घनश्याम सिंह रावत, अनंत राम यादव, हरनाम सिंह रावत, धर्मेंद्र जैन,  विष्णु धाकड़, दिलीप उपाध्याय ककरुआ वाले, अनिल बाजपाई, गणेश शुक्ला, अजीत शुक्ला, बृजेश शुक्ला, अवधेश पुरी गोस्वामी, भाजपा नेता उत्कृष शुक्ला तथा खरई क्षेत्र के कई शिक्षक उपस्थित रहे साथ ही ग्राम सुआटोर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं