Header Ads

test

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी खिलाड़ियों को बधाई खेल प्रेमी प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रोत्साहन से मिले भारत को 19 पदक

ग्वालियर 05 सितम्बर 2021:-



 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए बेडमिंटन में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी खेल प्रेमी हैं। उनके प्रोत्साहन के फलस्वरूप खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएँ मिली और वे विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार हो सके। भारत को 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक मिले हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो पैरा ओलिंपिक खेल समाप्त होने के आखिरी दिन भी भारत को सोना,चांदी मिला है। भारत के लिए बेडमिंटन में एचएस 6 श्रेणी में कृष्णा नागर ने स्वर्ण पदक और एसएल 4 श्रेणी में सुहास यथिराज ने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृष्णा नागर पैरा ओलिंपिक खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाले 8 वें खिलाड़ी बने हैं। इसी तरह  एक प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में सुहास ने पहचान बनाई है। उन्होंने भारत के लिए पैरा ओलिंपिक में 18 वां पदक प्राप्त कर राष्ट्र की शान बढ़ाई है। देश के पैरा एथालिटों ने 19 मैडल जीत कर इतिहास बनाया है। खिलाड़ियों के सभी कोच भी बधाई के पात्र हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों ने टोक्यो में भारत के खेल प्रेम का परिचय दिया है।  


कोई टिप्पणी नहीं