Header Ads

test

मां जानकी सेना संगठन का राष्ट्रीय सामूहिक सेवा महाअधिवेशन आयोजन एक जनवरी को

डेढ़ हजार जरूरतमंद और आदिवासी भाइयों को ससम्मान बांटे जाएंगे नए कंबल और कराया जाएगा भोजन

संगठन द्वारा संतों का भव्य मंच और जानकी महल में होगा आतिथ्य*

शिवपुरी:-नीरज कुमार छोटू 


मुम्बई दिल्ली मथुरा बृन्दावन भोपाल दतिया गुना के अलावा कई जिलों से आएंगे सैकड़ो सदस्य



 मां जानकी सेना संगठन का राष्ट्रीय सामूहिक सेवा महाधिवेशन 1 जनवरी 2022 को एमबीआर पार्किंग पडोरा पर होने जा रहा है जिसमें देश के अलग-अलग जगह से साधु संतों के अलावा कई विद्वान जनों और मुंबई दिल्ली भोपाल मथुरा वृंदावन दतिया और गुना के अलावा कई जिलों के सैकड़ों सदस्यगण आएंगे। मां जानकी सेना संगठन द्वारा इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पिछले कई दिनों से लगातार जारी है सोशल साइट के माध्यम से और सभी तरह के प्रचार माध्यमों का उपयोग इस कार्यक्रम के लिए किया जा रहा है। 1 जनवरी को होने वाले महाधिवेशन के दौरान ही डेढ़ हजार जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए नए कंबल ससम्मान वितरित किए जाएंगे। मां जानकी सेवा संगठन द्वारा यह अनवरत सातवा ससम्मान गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम है जिनकी खरीदारी मां जानकी सेना संगठन के द्वारा कर ली गई है। कंबल वितरण के साथ ही सभी को भोजन पैकेट की व्यवस्था भी मां जानकी सेना संगठन द्वारा की गई है। मां जानकी सेना संगठन के सामूहिक सहयोग  से यह वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 


*साधु संतों के लिए बनाया जाएगा विशाल मंच*

मां जानकी सेना संगठन द्वारा होने जा रहे राष्ट्रीय महाधिवेशन में पधारने वाले साधु संतों के लिए अति उत्तम व्यवस्था मां जानकी सेना संगठन के द्वारा की गई है जिसमें नवनिर्मित जानकी महल में साधु-संतों को ठहराया जाएगा और एमबीआर पार्किंग पडोरा पर होने वाले कार्यक्रम में एक विशाल मंच सिर्फ साधु-संतों के लिए बनाया जाएगा जिस पर सिर्फ साधु संत और विद्वान जन विराजमान होंगे और अपने प्रवचनों के माध्यम से मार्गदर्शन देंगे। संगठन की ओर से आमंत्रित अतिथियों के लिए भी ससम्मान बैठने की व्यवस्था की गई है।


*संगठन की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक का होगा आयोजन*

मां जानकी सेना संगठन द्वारा गत वर्ष की समीक्षा करने के साथ ही जो कमियां पाई जाएंगी उन पर विचार किया जाएगा और आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यों के लिए एक वृहद स्तर की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। इस बार के कार्यकारिणी बैठक में मुंबई दिल्ली मथुरा वृंदावन भोपाल गुना सहित शिवपुरी के कार्यकारिणी सदस्य गण शामिल होंगे और आने वाले वर्ष की संगठन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी, जिसमें सभी के सुझावो पर सलाह मशवरा किया जाएगा।


*कार्यक्रम में शामिल होने वाले परिवारों के लिए नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था*

मां जानकी सेना संगठन द्वारा एमबीआर पार्किंग पडोरा पर होने वाले राष्ट्रीय महा अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे परिवारों के लिए संगठन सदस्यों द्वारा निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई है बताया गया है कि जो भी परिवार कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं लेकिन वाहन व्यवस्था नहीं होने के कारण जाने में असमर्थता महसूस कर रहे तो वह मां जानकी सेना संगठन के अजय भार्गव एवं संतोष शर्मा से संपर्क कर सकते हैं जिनके नंबर भी फ्लैश किए गए हैं, कुल मिलाकर मा जानकी सेना संगठन के द्वारा इस बार कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान करने के लिए हर वह व्यवस्था की जा रही है जिससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।


*राष्ट्रीय महा अभियान सुंदरकांड का 396 वां भव्य आयोजन*

मां जानकी सेना संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक सेवा महा अधिवेशन कार्यक्रम से ठीक पहले 396वां भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सुंदरकांड के आयोजक जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत एवं श्रीमती रक्षा रावत हैं। आपको बता दें कि मां जानकी सेना संगठन द्वारा पिछले 7 वर्षों से लगातार सुंदरकांड का आयोजन हर शनिवार को किया जाता है यहां तक कि कोरोनाकाल में शासन प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में भी यह सिलसिला बंद नहीं किया गया और घर-घर श्रृंखला के माध्यम से यह सिलसिला जारी रहा।

कोई टिप्पणी नहीं