Header Ads

test

करैरा पुलिस द्वारा चंद घंटों में अंधे कत्ल का खुलासा , आरोपी गिरफ्तार

 शिवपुरी(करैरा):-


आज 9 जनवरी 2022 को इच्छापूर्ण मंदिर करेरा में हुई अंधे कत्ल की वारदात का अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित की गई, जिसके द्वारा चंद घंटों में अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया गया । जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के निर्देश के पालन में एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी जीडी शर्मा के नेतृत्व में नगर निरीक्षक अमित सिंह भदोरिया द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा चंद घंटे के अंदर कर दिया गया


अज्ञात आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस को सूचना मिली की उक्त घटना स्थल के आसपास बल्लू परिहार नाम का व्यक्ति रात्रि में देखा गया। जिसकी छानबीन करने और अन्य परिस्थिति जन्य साक्ष्य एकत्रित करने पर पाया कि कुछ रोज पूर्व बलवीर परिहार द्वारा मंदिर में कुछ बर्तन की चोरी की गई थी। जिसके बारे में मृतक रामबरन ने पुजारी को बता दिया था इसी से कुपित होकर बलबीर ने रामबरन की पत्थर पटक पटक कर हत्या कर दी।

 उक्त सूचना पर से तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर बल्लू परिहार की तलाश की गई एवं उसे गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, तो बल्लू उर्फ बलवीर परिहार पुत्र लखन परिहार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बघेदरी हाल कामाख्या मंदिर के पीछे करेरा ने बताया कि मृतक रामबरन पाल ने मेरी शिकायत मंदिर के पुजारी से चोरी के संबंध में की थी। जिसके चलते मैंने डंडो एवं पत्थरों से रामबरन पाल की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा चंद घंटों में ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदोरिया, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक विजय खत्री, प्रधान आरक्षक दुर्गा चरण शर्मा, आरक्षक सोनू पांडे, भोला सिंह, देवेश तोमर, सोनू श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह यादव,शैलेंद्र पाल, आनंद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं