Header Ads

test

वार्ड 06 के मतदाताओ ने रखी नगर विकास की नींव

 विशेष वधाई वार्ड 06 के मतदाताओं 

मदनलाल अग्रवाल

नरवर:-


 नरवर नगर के प्रतिष्ता पूर्ण चुनावो मे वार्ड न. 06 की योग्य प्रत्याशी पद्मा संदीप महेश्वरी के निर्वाचन को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक, भाजपा नेतृत्व द्वारा मॉनीटरिगं की जा रही थी। जानकारी अनुसार उक्त वार्ड में शिकायतो का व्यवसायी व विवादित पुलिस व राजस्वअधिकारी संरक्षित माफिया की पत्नि चुनाव में थी, उक्त वार्ड मे मात्र दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वार्ड 06 की विजयी प्रत्याशी को, वार्ड के अलावा सम्पूर्ण नगर के विकास दूत के रूप में देखा जा रहा था। उक्त कारण से वार्ड 06 की भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर, नगर का विकास चाहने वाले सैकडो जिम्मेवार लोग भी चिंताग्रस्त थे, लेकिन आज नगरपंचायत निर्वाचन के परिणामों में वार्ड 06 की अध्यक्ष पद की योग्य प्रत्यासी पद्मा संदीप महेश्वरी को विजयश्री दिलाकर, वार्ड 06 के नगर विकास के पैरोकार मतदातागण, विशेष धन्यवाद व वधाई के पात्र बन गये है। वार्ड 06 से भाजपा प्रत्याशी पद्मा संदीप महेश्वरी की जीत नरवर के विकास हेतु एक योग्य नगर अध्यक्ष दावेदार को, नरवर नगर परिषद के अध्यक्ष प्लेटफार्म पर, लाकर खड़ा कर दिया है, जो सम्पूर्ण नगर में प्रसन्नता व हर्ष का कारण होकर वार्ड 06 के मतदातागण नगर में विशेष वधाई के पात्र बने हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं