Header Ads

test

विशाल भंडारे के साथ हुआ श्री सतचंडी महायज्ञ का समापन

यजमानों ने अभ्रत स्नान के बाद किया बारी विसर्जन

भंडारे के के बाद मंदिर पर लगाया चंदन का पौधा

करैरा:-


क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध पीठ मंदिर टोड़ा करैरा पर विगत 9 दिनों से चल रहे श्री सतचंडी महायज्ञ का समापन हवन शांति पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे के साथ हो गया। यज्ञ मुख्य यजमान श्रीमती अंजना कृपाराम यादव रहे।


विशाल भंडारे में 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक भक्त समूह दूर दराज से प्रसादी पाने पधारें।  शराब और जुए के खिलाफ अभियान चला रहे टीला निवासी अनिल राय ने यज्ञ के समस्त 48 यजमानों  को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया एवं सभी यजमानों ने शराब जुए को छोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान लोकप्रिय बुंदेली कवि शिवदयाल यादव भगतजी व स्थानीय युवा कवि शिवम् यादव टोड़ा ने नशे के दुष्परिणामो पर कविता पाठ किया। 


श्री सतचंडी महायज्ञ में नौ दिन तक प्रतिदिन एक दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक  कु.सोमवती किशोरी रामायणी द्वारा श्री राम कथा का रसास्वादन कराया। कथा यजमान श्रीमती मीरा खुशीराम यादव रहे।रात्रि में श्री बजरंग आदर्श रामलीला मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया गया।  पंडित श्री जगदीश प्रसाद शास्त्री के दिशा निर्देशन में यज्ञ हवन पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर के महंत ब्रह्मलीन संत श्री अनंत राम दास जी महाराज सिद्ध बाबा की मूर्ति को निज मंदिर में स्थापित किया गया। अंतिम दिवस 7 बजे से 11बजे तक पूर्णाहुति हवन संपन्न हुआ तत्पश्चात दोपहर 11से 1 बजे तक श्री राम कथा हुई 1बजे से रात्रि 10 बजे तक सिद्ध बाबा का भंडारा चला उसके बाद रामलीला का मंचन अंतिम दिवस भी किया गया।

यज्ञ में बादाम सिंह भास्कर भगवतसिह ,जयेंद्र, हनुमत सिंह,मलखान सिंह ,सहाब सिंह, रज्जू, मजबूत सिंह, प्रदीप मामा, राजकुमार, अंजू रवि,अजय रामहेत, मुन्ना विश्वकर्मा, सूरत सिंह लोधी, राजकुमार नामदेव, लवकुश पाल, नरेंद्र,हरिदाऊ, गुड्डा,रामनाथ,गिरवल, रामस्वरूप, शालिकराम, इंदर,बाली,चाली, साहब सिंह, राजकुमार,राजा, हल्ले, अनिल, ब्रजेश,जुगराज, रामदास, मुरारी, रामसिंह, ख्याली, धर्मेन्द्र, अरविंद, हरिओम, मनोज नामदेव ने यजमानी की।यज्ञ में भंडारे के बाद समाजसेवी राजा भैया परिहार ने चंदन का पौधा यज्ञाचार्य जी के साथ लगाया। समस्त क्षेत्रवासियों के जनसहयोग के यह आयोजन सफलता पूर्वक सुसंपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं