Header Ads

test

अनीता अशोक पटसारिया हो सकती हैं भा.ज.पा की महापौर उम्मीदवार

 ग्वालियर:-


भा.ज.पा में कई दिनों से महापौर पद के उम्मीदवार को ले कर प्रदेश स्तर पर मंथन चल रहा है | इसके चलते काफ़ी नाम उभर कर सामने आये हैं जिसमे से सबसे अहम् है भा.ज.पा प्रदेश सहकारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक *अशोक पटसारिया की पत्नी अनीता पटसारिया* का| पटसारिया गत ३० वर्षों से भा.ज.पा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और जिला एवं प्रदेश संगठन के अहम् पदों पर काबिज रहे हैं, पर कभी कोई चुनाव नहीं लड़े| 


माना जा रहा है के अशोक पटसारिया की सालों की तपस्या के फल स्वरुप भा.ज.पा उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है| जनता के बीच मजबूत पकड़ होने के साथ ही प्रदेश संगठन में भी उनका अच्छा दबदबा है, जिसके चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं|

कोई टिप्पणी नहीं