Header Ads

test

नगर पंचायत करेरा का नल बिल वसूली अभियान के अंतर्गत एक माह में चार लाख रु से अधिक जमा

करैरा( जिला शिवपुरी):- 


नगर परिषद करेरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शारदा रावत एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ताराचंद धूलिया के निर्देशन में नगर पंचायत की टीम द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डो में घूम कर उपभोक्ताओं द्वारा नल बिल की बकाया राशि जमा करने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 तक का नल बिल की राशि जमा करने पर सर चार्ज भी माफ किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार  विगत एक माह से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत चार लाख रु से अधिक की राशि अभी तक जमा की जा चुकी है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जो उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। टीम द्वारा सभी उपभोक्ताओं से मौके पर ही राशि लेकर रसीद दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को नगर पंचायत में जाने की जरूरत नहीं है।

वसूली टीम द्वारा संधारित रिकॉर्ड भी साथ में लेकर दिखाया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा नल बिल वसूली टीम में बलवान सिंह बाथम, गिरीश दुबे,प्राण सिंह परिहार ,सोनू साहू, सोनू बाथम, देवेंद्र दुबे, नीरज नरवारे आज वार्ड नंबर 9 और 10 में बकाया राशि वसूल रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं