Header Ads

test

महिला बाल विकास करेरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

 


 करैरा (शिवपुरी)

संचालनालय महिला बाल विकास व जिला कार्यक्रम अधिकारी शिवपुरी एवं एसडीएम राजन नाडिया के निर्देशन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। जिसमें बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण "अपराजिता" प्रारंभ किया गया। 



परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती प्रियंका बुनकर ने बताया कि टीला रोड स्थित बालिका छात्रावास में उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय विद्यालयों की बालिकाओं के लिए 15 से 20 दिवस का आत्मरक्षा हेतु जूड़े कराटे व मार्शल आर्ट्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखा कर उन्हें सामाजिक कुरीतियों से लड़ने हेतु सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के समापन पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शिवचरण सिंह लोधी, पूनम झा व अनामिका गुप्ता द्वारा दी जा रही है।श्रीमती बुनकर ने अपील की है कि इच्छुक बच्चियां महिला बाल विकास में संपर्क कर उक्त प्रशिक्षण का लाभ ले सकती हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिन 30 बच्चियों ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती ममता सिंह व विनीता पाठक, छात्रावास अधीक्षक श्रीमती ममता यादव उपस्थित थी। 

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद पंचायत करैरा की सभी पंचायतों में विभाग द्वारा विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, ग्राम सलैया में सुपर वाइजर नेहा दीक्षित ने महिलाओं व बच्चियों को अनेक जानकारी दी जिसमें कुपोषण, किशोरी, स्वास्थ्य व बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, गांव की बेटी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम कुर्रोल में लाडली लक्ष्मी हितग्राही बच्चियों को भी सम्मानित किया गया।

 इसी प्रकार सुपरवाईजर श्रीमती लेशम बैस ,प्रतिभा सगर, सलमा बैरागी ने भी अन्य ग्रामपंचायतों की ग्राम सभा में उपस्थित महिलाओं बच्चियों से चर्चा कर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने  वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को रोजगार दिलाने हेतु प्रोत्साहन दिए जाने पर भी सम्मानित किया गया। ग्राम डामरोन कला की काजल खटीक हाई स्कूल में 80% अंक लाने पर, सपना निवासी सलैया को पुलिस में भर्ती होने पर सम्मानित किया गया। ग्राम बढोरा की कु आशा लोधी को भी सम्मानित किया गया। एसआरएलएम राखी जोशी सलैया, करिश्मा राजा कक्षा 12 में 85% अंक व मुस्कान साहू निवासी अमोल पठा को 75% अंक लाने पर भी सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं