Header Ads

test

लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेसियों ने मुख्य मार्ग से निकाली तिरंगा यात्रा

मदन झा / गजेन्द्र साहू (डबरा)



डबरा।

 प्रदेशभर में जगह-जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया है इसका प्रभाव डबरा नगर में देखने को मिला है जहां कांग्रेस नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया है। 


इस कार्यक्रम के तहत् पूर्वमंत्री लाखनसिंह यादव व डबरा कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगनाथ तिवारी की मौजूदगी में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौराहे से अम्बेडकर चैराहे तक जोर-शोर से तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से निकाली। इसी के उपरांत यात्रा का अंबेडकर चैराहे पर समापन किया गया और डाॅ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष कल्याण कंसाना, ब्लाॅक अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता दिव्यांक द्विवेदी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जीतू राजौरिया, जीमल खान, केदार रावत, शिवम रावत, उपेन्द्र कुशवाह, बंटी राजपूत आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं