Header Ads

test

भारतीय कलाकार संघ की अनुशासन समिति का हुआ विस्तार



ग्वालियर:-

देश में विभिन्न विधाओं के कलाकारों के हक और सम्मान के लिए संघर्षरत देश के एक मात्र सक्रिय संगठन भारतीय कलाकार संघ की मध्यप्रदेश इकाई अनुशासन समिति द्वारा अनुशासन को सख्ती से कायम करने के लिए विस्तार किया है। जानकारी के अनुसार भारतीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री अंकुर पेंटर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जेर जी की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गुलाबसिंह परमार जी, प्रदेश संरक्षक माननीय श्री सुनील मालवीय जी, प्रदेश संयोजक श्री लखन लाल आजाद जी, उपाध्यक्ष श्री सुरेश नामदेव जी की सहमति एवं मध्य प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष श्री कौशल योगी जी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक पचोरी जी, एवं श्री शैलेंद्र सिंह जी अनुशासन समिति की अनुशंसा पर, अनुशासन समिति का विस्तार करते हुए  शिवम यादव टोड़ा करैरा को "प्रदेश प्रवक्ता" ,

 बेताल केन को प्रदेश मीडिया प्रभारी, शिल्पी पेंटर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रचार मंत्री किशोर रावत को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कलाकारों की आवाज को सदैव बुलंद करने की बात कही और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन संघ में सक्रियता से करते रहे हैं। संघ के चित्रकार पेंटर सहित सभी विधाओं के कलाकारों द्वारा  नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं