Header Ads

test

पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन, हर व्यक्ति लगवाएं जीवनदायिनी टीका-भाजपा

 


भाजपा ने चलाया सभी नौ मंडलों में जागरूकता अभियान

ग्वालियर 17 मार्च। 

 ’कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आओ वैक्सीन लगवाएं’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्वालियर में भाजपा के सभी नौ मंडलों में जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्वालियर जिले में काॅलोनियों में घर-घर जाकर वरिष्ठजनों को टीकाकरण लगवाने के लिए जागरूक किया। साथ ही सभी से टीका लगवाने का आग्रह किया। 



इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे घबराएं नहीं, बल्कि आगे आकर जीवनदायिनी टीका हर व्यक्ति को लगवाना चाहिए, क्योंकि कोरोना फिर से बढ़ने लगा है और टीकाकरण ही एक मात्र इस महामारी से बचाव है। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना मुक्त हो इसके लिये आमजन भी बिना किसी आशंका के कोरोना की वैक्सीन लगवायें। इसलिए आप सभी से आग्रह है कि आप लोग आगे आकर टीका लगवाएं और स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।



भाजपा वीर सावरकर मंडल के सिंध विहार काॅलोनी में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी एवं प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह, अशोक बांदिल, राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा, नीरू ज्ञानी, विनती शर्मा, देवेन्द्र पवैया, रमाकांत महेते, रवि पांडे, महामंत्री विवेक भार्गव, पंकज पालीवाल, डाॅ. मुकेश चतुर्वेदी, अनुराधा शर्मा, पवन गणपुले, प्रमोद दुबे, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र गुप्ता, सतीश यादव, राजू सेठ, अमित खेमरिया, गजेन्द्र साहू, राकेश राजौरिया, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

स्वामी रामकृष्ण मंडल के वार्ड-22 में और कोटेष्वर मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में कोरोना टीकारण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण उमेश भदौरिया, प्रयाग तोमर, सुरेंद्र शर्मा, गुड्डू तोमर, रूप् सिंह घुरैया, पीतांबर प्रताप सिंह, विजय सक्सैना, अनिल त्रिपाठी, मेहतबा कंसाना, शिवराम जाटव, पोहप सिंह जाटव, अमित जादौन, बंटी त्यागी, प्रेम मंडेलिया, आनंद गुप्ता, नितेश थापक, मोनू कंसाना, पवन जाट, नवीन भार्गव, दिनेश शुक्ला, उषा मिश्रा, रश्मि शर्मा, लक्ष्मी दंडौतिया, ज्योति, उमा सिंह, प्रदीप पचैरी, मनोज पंाडे, दिनेश बरैया, लक्ष्मीकांत मित्तल, सूरज ऐशवार, आशु श्रीवास, कल्लू श्रीवास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

स्वामी विवेकांनद मंडल के हनुमान चैराहा पर पूर्व सभापति श्री राकेश माहौर के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर, गोविंद पटसारिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

शहीद भगत सिंह मंडल के घासमंडी, मुरार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कोरोना टीकारण के प्रति जारूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

पं. दीनदयाल मंडल के गुड़ा गुड़ी का नाका पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विवेक जोशी के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, जनवेद चैरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

रानी लक्ष्मीबाई मंडल में जनजागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। यह रैली किलाकेट चैराहे से घासमंडी, सराफा बाजार होते हुए सिविल हाॅस्पिटल, हजीरा पर समाप्त हुई। इस रैली में जिला उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी, जिला मंत्री राकेश खुरासिया, मंडल अध्यक्ष विकास गिरि, गजेंद्र राठौर, छोटे सिंह तोमर, देवेंद्र प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

वीरदुर्गादास मंडल तथा हेमू कालानी मंडल में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कोरोना टीकारण के प्रति जारूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।.                                पवन कुमार सेन

संभागीय मीडिया प्रभारी भाजपा 

कोई टिप्पणी नहीं