Header Ads

test

निगम द्वारा लगाए गए टेक्सों को स्थाई रूप से वापस लिया जाए भाजपा सरकार द्वारा टेक्स स्थगित करना जनता के साथ धोखा है

 नगर निगम प्रषासक को कांग्रेस का प्रस्ताव



: डाॅ देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 3 अप्रेल। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण कंाग्रेस के अध्यक्ष अषोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम प्रषासक को दिए गए प्रस्ताव में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम के टेक्सो को स्थगित किए जाने के बजाए सभी टैक्सो को स्थाई रूप से वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रषासक को दिए गए प्रस्ताव की प्रति मप्र के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, मप्र नगरीय निकाय के आयुक्त को भेज दी गई है।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने निगम प्रषासक को प्रस्ताव देते हुए कहा कि ग्वालियर महानगर में कोरोना की फैल रही महामारी से परेषान नागरिको को राहत देने के बजाय नगर निगम के 2021-22 के बजट में जलकर, सीवेज टेक्स, सम्पति कर, कचरा कर, समेतिक कर से जनता पर आर्थिक अधिभार बढ़ेगा, केन्द्र सरकार द्वारा पहले ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस पर मूल्य वृद्धि की जा चुकी है, और मप्र सरकार द्वारा जनता पर अनेक टेक्स लगाकर जनमानस को आर्थिक रूप से कमजोर बना रहे है। कोरोना की महामारी में जनता केा राहत देने के लिये शहर जिला कंाग्रेस कमेटी का यह प्रस्ताव है कि नगर निगम के बजट में जो टेक्स लगाए गए है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए और बढ़ाए गए टेक्स स्थाई रूप से तत्काल समाप्त करने के आदेष जारी किए जाएं।

 

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने निगम प्रषासक को प्रस्ताव देते हुए कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार द्वारा बिजली के बिल स्थगित करने की घोषणा की गई थी, अब भाजपा सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के बिलो की वसूली की जा रही है, उस ही प्रकार भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए टेक्स स्थगित किए गए है, उन्हें तत्काल समाप्त किया जाए। मप्र भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगाए गए टेक्सो को स्थगित किया है वापस नही लिया है, जो जनता के साथ विष्वासघात और धोखा है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगाए गए सभी टेक्सो का वापस लिया जाए ओर जनता को राहत दी जाए। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी का जनहित में प्रस्ताव है कोरोना की महामारी को देखते हुए बढ़ाए गए टेक्सो केा स्थाई रूप से वापस लिया जाए, 2021-22, 2022-23, 2023-24 तक कोई नया कर नही लगाया जाए अन्यथा कांग्रेस जनहित में गंाधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिये बाध्य होगी।

 

निगम प्रषासक को कांग्रेस को प्रस्ताव देने वालो में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अषोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार, मप्र कंाग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेष्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, सरमन राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचिका राय ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिह गुर्जर, ब्लाॅक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदोरिया, विनोदी जेन, सुनील श्रीवास, अब्दुल हमीद पप्पू, अषोक सिकरवार, सत्यभान चैहान आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं