Header Ads

test

थाना जनकगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश आरोपीगणों को हत्या प्रयुक्त हथियार सहित किया गिरफ्तार


ग्वालियर:- 17.06.2021


 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी भापुसे द्वारा दिनांक 16. 06.2021 को थाना जनकगंज के गोल पहाड़िया क्षेत्र में हुए अंधेकत्ल की वारदात को

गंभीरता से लेते हुए अति० पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर व नगर

पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आत्माराम शर्मा को उक्त घटना में संलिप्त बदमाशों की शीघ्र

गिरफ्तारी कर अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने हेतु निर्देशित किया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में कार्य करते हुए दिनांक 17.06.2021 को थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 संजीव नयन शर्मा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 16.06.2021 को थाना जनकगंज के गोल पहाड़िया क्षेत्र में हुए अंधेकत्ल के आरोपियों को माधवनगर गेट नं० 2 नई सब्जी मण्डी के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर तीन संदिग्ध बदमाशों को धरदबोचा। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 16.06.2021 को मृतक गौरव सोनी पुत्र महेश सोनी की हत्या किया जाना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर अपराध में प्रयुक्त लोहे सरिया तथा मोटर साईकिल व घटना के समय पहने हुए कपड़े पुलिस द्वारा जप्त किये गये। थाना जनकगंज पुलिस द्वारा उक्त बदमाशों से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि मृतक से आरोपियों का 05 हजार रूपये का लेन देन था, जिसके चलते उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। थाना जनकगंज पुलिस ने उक्त आरोपियों को अपराध क्रमांक 438 / 2021 धारा 302 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का मुख्य आरोपी द्वारा लक्ष्मीगंज क्षेत्र में अपने भाई की मोटर साईकिल में आग लगा दी थी, जिस पर से आरोपी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण के मुख्य आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी व मादक पदार्थ संबंधी 09 प्रकरण तथा सह आरोपी के विरूद्ध चोरी व नकबजनी के 15 प्रकरण पंजीबद्ध है।


ज्ञात हो कि दिनांक 16.06.2021 को फरियादी द्वारा थाना जनकगंज आकर रिपोर्ट कि थी कि उसके खेत पर मृतक गौरव सोनी पुत्र महेश सोनी निवासी सरकारी स्कूल के पीछे नवग्रह कॉलोनी का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर से थाना जनकगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी थी।


सराहनीय भूमिका : उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरी0 संजीव नयन शर्मा, उनि कमल किशोर, देशराज सिंह, रोहित चौधरी, दिव्या त्रिपाठी, प्रआर जयपाल सिंह हरप्रसाद शर्मा, आर० जगजीत सिंह, इन्द्र प्रकाश, बालेन्द्र, जीतेन्द्र सक्सेना, मुरारी नरेन्द्र, अजब सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं