Header Ads

test

जन अभियान परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर किया पौधरोपण

 ग्वालियर 05 जून 2021:-


 विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिसद के तत्वावधान में मुरार क्षेत्र में स्थित हिन्दुस्तान ग्रुप ऑफ कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष श्री शांतिसरण गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कमल मखीजानी, जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरुआ व जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र कुमार दीक्षित तथा श्री निशिकांत मोघे व सुश्री प्रीति बाजपेयी व सुश्री दीक्षा दुबे सहित हिंदुस्तान कॉलेज के स्टाफ ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिनमें पीपल, बरगद, नीम, अनार, नीवू, कटहल व अमरूद के पौधे शामिल हैं। लगभग 40 पौधे इस अवसर पर रोपे गए। इसी तरह भितरवार विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में भी जन अभियान परिषद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 


कोई टिप्पणी नहीं