Header Ads

test

हरदा जिले में वर्षा की स्थिति जाने

हरदा से अनिल मल्हारे की रिपोर्ट

हरदा :-



जिले में गत 24 घंटों में 5.0 मि.मी. हुई औसत वर्षा

जिले में गत चौबीस घंटों में 5.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 4.6 मि.मी., टिमरनी में 6.4 मि.मी., खिरकिया में 4.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 471.9 मि.मी., टिमरनी में 462.6 मि.मी., खिरकिया में 394.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 442.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 3 अगस्त तक 447.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 3 अगस्त तक हरदा तहसील में 461.3 मि.मी., टिमरनी में 443.8 मि.मी., खिरकिया में 438.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

कोई टिप्पणी नहीं