Header Ads

test

केन्द्रीय दल ने नरवर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण

गांव में भ्रमण कर क्षति का लिया जायजा 

रुद्र जैन(शिवपुरी)


अतिवृष्टि के कारण जिले में आई बाढ़ आपदा से हुए नुकसान का आकंलन करने हेतु केन्द्रीय दल ने जिले का भ्रमण किया। भारत सरकार के गृह विभाग के ज्वाॅइट सेकेट्री सुनील कुमार वर्णमाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय केन्द्रीय दल ने जिले के नरवर क्षेत्र के ख्यावदा, पुल्हा और पनघटा का निरीक्षण किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने फसल क्षति, घरों में होने वाला नुकसान, शासकीय एवं निजी परिसंपत्तियों में हुई क्षति का अवलोकन किया।दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के बाद शिवपुरी शहर पहुंच कर भी स्थिति का जायजा लिया गया सभी अधिकारियों ने शिवपुरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फतेहपुर का निरीक्षण किया। 


भ्रमण  के दौरान भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त आयुक्त ज्ञानेश्वर पाटिल, संभागीय आयुक्त आशीष सक्सैना, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, एडीएम उमेश शुक्ला, एस डीएम अंकुर गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा केंद्रीय दल के सदस्यों को प्रभावित ग्राम, रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों, राहत एवं बचाव कार्य आदि की जानकारी दी गई। केंद्रीय दल ने गांव मे पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों, सामग्री, फसलों आदि का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित परिवारों से चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा भी फसल क्षति और अन्य नुकसान के संबंध में केंद्रीय दल को जानकारी दी गई। केन्द्रीय दल में अभय कुमार, डीके शर्मा भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि अतिवृष्टि के कारण आई बाढ़ आपदा से डूब क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए। इसमें लगभग प्रभावित 64 गांव में से 11 रेस्क्यू दलों के द्वारा 2 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। और उसके बाद राहत अभियान जारी है। बाढ़ के कारण हुई मकान क्षति और अन्य नुकसान के लिए राहत राशि प्रदान की जा रही है। टीम द्वारा फसल क्षति के लिए सर्ल

कोई टिप्पणी नहीं