Header Ads

test

दुर्घटना में मृत नगर निगम के कर्मचारियों के परिवारों को साढ़े चार- चार लाख की सहायता

ग्वालियर:-



मृतक कर्मचारियों के परिजनों को उसी पड़ पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

घायल कर्मचारी को निःशुल्क इलाज एवं 50 हज़ार की आर्थिक मदद


घटना की जाँच के आदेश


शहर के महाराज बाड़ा पर आज सुबह नगर निगम की फायर हाइड्रोलिक मशीन के क्षतिग्रस्त होने से हुई दुःखद दुर्घटना में मृत  नगर निगम के 3 कर्मचारियों के परिवारों को प्रदेश सरकार ने तत्काल राहत देने की घोषणा की है। 

जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक जताया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। श्री सिलावट ने बताया इस दुर्घटना में जिन कर्मचारियों का निधन हुआ है, उनके परिजन को उसी पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही उनके परिवार को साढ़े चार- साढ़े चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायल कर्मचारी का निःशुल्क इलाज कराने के साथ-साथ 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि इस दुर्घटना की बारीकी से जाँच करने के आदेश  दिए गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को जाँच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्ञात हो इस दुःखद दुर्घटना में नगर निगम के कर्मचारी कुलदीप, प्रदीप व विनोद की मृत्यु हुई है। नगर निगम के कर्मचारी मंजर आलम  इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं