Header Ads

test

जीवाजी क्लब सदस्यों ने बनाई गांधी जयन्ती - ली शपथ रखेंगे क्लब को स्वच्छ

 ग्वालियर:-




 जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरुण गोयल ने बताया कि आज दिनांक 02 अक्टूबर 2021 को भारत के राष्ट्रपिता श्री मोहन दास करमचंद गाँधी "बापू" के 152वे जन्मदिवस के उपलक्ष पर जीवाजी क्लब द्वारा जीवाजी क्लब के महाराजा हाल मे दीप प्रज्ज्वलित करके व पुष्प अर्पित करके जीवाजी क्लब सदस्यो के द्वारा राष्ट्रपिता बापू का जन्मदिन मानाया गया।


जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरुण गोयल ने बताया कि आज इस कार्यक्रम मे जीवाजी क्लब के सदस्य परेश मिश्र बोले कि आज 2 अक्टूबर है और न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देश 152वीं गांधी जयंती मना रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।


जीवाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम कदम एवं मानसेवी सचिव तरुण गोयल ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में जीवाजी क्लब के युवा सदस्य लावण्या शर्मा बोले कि महात्मा गांधी ने कहा था कि राजनीतिक स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी स्वच्छता है। यदि कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं है तो वह स्वस्थ नहीं रह सकता है। बेहतर साफ-सफाई से ही भारत के को आदर्श राष्ट्र बनाया जा सकता है। जीवाजी क्लब परिवार के सदस्यों के द्वारा बापू के स्वछ्ता प्रेम को अनुसरण करते हुए जीवाजी परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। 


जीवाजी क्लब के अद्यक्ष संग्राम कदम एवं  मानसेवी सचिव तरुण गोयल ने बताया कि इस मौके पर जीवाजी के संयुक्त सचिव रवि बग्गा, रवि गुप्ता, किशोर आर्य,परेश मिश्रा, निर्भय बाक्लिवाल, मिथलेश यादव, डाॅ नीरज काॅल,  नितिन बंसल, गौतम भागचंदानी, माहेन्दृ साहू, सुनील शर्मा, जितेंद्र मुदगल,  सोनू खलाटे,  राजेन्दृ सोलंकी, कपिल कोठारी, धमैन्द्र जेैन, लवन्या शर्मा, रितिक शर्मा, रिशभ शर्मा एवम अन्य सदस्यों व ने पुष्प अर्पण कर बापू को याद किया।

कोई टिप्पणी नहीं