Header Ads

test

21 घण्टो मे नीतू ठाकुर ने रंगोली से बनाई 3D मां महा लक्ष्मी जी की कलाकृति

हरदा से अनिल मल्हारे की रिपोर्ट

हरदा :-




धार्मिक मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन दरवाजे पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए लोग दिवाली के दिन रंगोली जरूर बनाते हैं। दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर रंगाली बनाने की एक खास परंपरा है। रंगोली एक विशेष प्रकार की कलाकृति होती है जो अलग-अलग रंगों और अलग-अलग आकृतियों में बनाई जाती है। बेहद शुभ माना जाता है रंगोली दिवाली के दिन रंगोली बनाने का एक खास महत्व है। रंगोली को विशेषत मां लक्ष्मी और देवी देवताओं के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार पर बनाया जाता हैं स्वर्णकमल पर विराजित अपनी स्वर्ण आभा बिखेरती महा लक्ष्मी की यह 3D रंगोली मध्यप्रदेश हरदा नगर की कलाकार *नीतू ठाकुर* द्वारा निर्मित की गई है कलाकार ने करीब 21 घण्टे की कड़ी मेहनत से इस कलाकृति को तैयार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं