Header Ads

test

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ 101 महिला/पुरूष कांग्रेसजनों का हुआ सम्मान

'लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकत्र्ता जन’ ‘संघर्ष जारी रखें -अशोक सिंह’

‘वरिष्ठजनों का सम्मान करके गौरान्वित हुआ हॅू - डाॅ. सिकरवार’


ग्वालियर:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर आज 101 वरिष्ठ महिला/पुरूष कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सभागार में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह मुख्य आथित्य में आयोजित किया है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने कांग्रेस के महापुरूषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में वन्देमातरम् और देश मेरा रंगीला गीत की शानदार प्रस्तुती अक्षरा पुष्पद ने दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला एवं पुरूष कांग्रेसजनों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया।  


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं ग्रामीण ग्वालियर के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंण्डित जवाहरलाल नेहरू के बताये मार्ग पर चलकर मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में इन महापुरूषों का विशेष योगदान रहा है। वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुये श्री सिंह ने कहा कि कुछ ताकते लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है,ऐसी ताकतों के खिलाफ हर कांग्रेस कार्यकत्र्ता को निर्णायक जनसंघर्ष करना होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का आव्हान किया कि आने वाले लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस के  हर कार्यकत्र्ता  को अहम भूमिका  निभाना  होगी।  इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस सम्मान कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि विधायक डाॅ. सिकरवार ने आज पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान करके एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागौरी, वरिष्ठ कांग्रेसनेत्री श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, आई.टी.सेल के तरूण यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकत्र्ता आमजन के लिये सड़कों पर संघर्ष कर पार्टी को मजबूती प्रदान करे और सुझाव दिया कि पार्टी में समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होना चाहिये, जिससे पार्टी गतिशील बनी रहे। 


कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषय देते हुये कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मंचासीन अतिथियों उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करते हुये कहा कि आज मैं वरिष्ठ कांग्रेस महिला एवं पुरूष कार्यकत्र्ताओं का सम्मान करते हुये गौरान्वित महसूस कर रहा हॅू। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वटवृक्ष के समान है। इसको समाप्त करने का सपना देखने वाले खुद ही खत्म हो जायेगें। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में पुराने वैभव को प्राप्त करेगी। 


कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर, चर्तुभुज धनोलिया, अमर सिंह माहौर, कृष्णराव दीक्षित, अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत सिंह चैहान, गोपीलाल भारतीय, श्रीमती निर्मल तिवारी, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती प्रमिला कदम, श्रीमती कनीजा खान, प्रेम सिंह यादव, सुरेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं