Header Ads

test

निरीक्षण में गंदगी मिलने पर लगाया जुर्माना

 ग्वालियर दिनांक 11 जनवरी 2022ः-


स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आमजनों को स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की जा रही है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज शनिवार को विभिन्न वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें अब कचरा न फैलाने की चेतावनी दी गई।

         निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता अभियान में सभी वार्डों में विशेष निरीक्षण दल द्वारा निरंतर साफ सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत उपायुक्त  जे एन पारा ने वार्ड 42 नई सड़क क्षेत्र में निरीक्षण कर स्वच्छता की स्थिति को देखा तथा दुकानों का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं डस्टबीन न होने पर दुकानों की चालानी कार्रवाई कर 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही सभी दुकानदारों से सफाई रखने एवं दुकानों पर समस्त कमर्चारियों को मास्क पहनकर रहने की समझाइश दी गई। निरीक्षण के दौरान अयोध्यशरण शर्मा, रामनरेश, भूपेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

      इसके साथ ही वार्ड 12 में गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं वार्ड 18 में 700 रु का जुर्माना गंदगी करने वालो से वसूला गया। वार्ड 54 में 700 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। वार्ड 44 में 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं