Header Ads

test

64 रिद्धि विधान में भगवान जिनेंद्र का अभिषेक किया, बुजुर्ग का सम्मान किया

 श्रमण संस्कृति परमार्थ संस्थान का परिवार मिलन कार्यक्रम

विधान के उपरांत परिवार मिलन में बुजुर्ग का सम्मान, गेम्स खेले।

ग्वालियर:-


श्रमण संस्कृति संस्थान द्वारा परिवार मिलन व 64 रिद्धि विधान का आयोजन आज मंगलवार को दाना ओली स्थित श्री दिगंबर पार्श्वनाथ जैन वरैया मंदिर में विधानचार्य पंडित भरत वैरागी कुशल निर्देशन व पंडित सुनील भडारी के मार्गदर्शन में किया गया।



जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विधान के प्रारंभ में भगवान आदिनाथ का अभिषेक इंद्रो ने जयकारों के साथ कलशों से किए।शांतिधारा राकेश कुमार जैन ने की। शुभारंभ जैन ध्वजारोहण ममता जवाहर जैन परिवार ने किया गया। 64 रिध्दी मढ़ने मंगलकलश राजेन्द्र जैन व दीप प्रज्वलित कविता जैन तथा जिनवाणी महेंद्र कुमार जैन परिवार ने विराजमान की।



*बुजुर्गों का सम्मान व मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित*

संता का परिवार मिलन समारोह हुआ जिस के मुख्य अतिथि इंजीनियर कैलाश चंद जी जैन बड़ौदा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र जैन घाटीगांव सुनील लोहिया थे। संस्था के संरक्षक इंजीनियर महावीर प्रसाद जैन, प्रमोद जैन का सम्मान किया। साथ ही 80 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का आत्मिक शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।


परिवार मिलन कार्यक्रम मंगल नृत्य के साथ हाउजी अन्य गेम खेले। कार्यक्रम संचालन प्रकाश जैन नीतू जैन ने किया। आभार सचिव वीरेंद्र जैन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं