Header Ads

test

राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर के सानिध्य में भगवान के माता पिता की गोद भराई हुई

होनहार महापुरुषों को जन्म देने वाली मां धन्य होती हैं-:मुनिश्री

पंचकल्याणक समिति ने भिंड जाकर आचार्यश्री को महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।


ग्वालियर:-


होनहार महापुरुषों को जन्म देने वाली मां धन्य होती हैं। कौशल्या, अंजना, त्रिशला, मरु देवी इसलिए जगत में पूज्य हैं क्योंकि इन्होंने राम, हनुमान, महावीर, ऋषभ देव जैसे महापुरुषों को जन्म दिया। स्त्री पर्याय तभी धन्य होती है जब उसकी संतान सद्कार्य व सदाचरण करती है। दीपक मात्र लोक को प्रकाशित करता है किंतु संस्कारित कुल दीपक तीन लोकों को प्रकाशित करते हैं। उक्त उद्गार जैन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने आज सोमवार को नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला आयोजित माता पिता की गोद भराई के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। 



 मुनिश्री ने कहाकि मानव पर्याय दुर्लभ है इसलिए इस पर्याय का सदुपयोग करना चाहिए। शरीर के सुख और इंद्रियों के क्षणिक सुख के लिए जीवों को कष्ट नहीं देना चाहिए। बच्चों को समय, संपदा और सत्ता तो हम दे देते हैं किंतु संस्कार, समझदारी और संयम नहीं दे पाते। इसलिए युवा पीढ़ी भटक रही है। माता-पिता पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर आधुनिक उपकरणों में संलग्न हैं जो परिवार के लिए ठीक नहीं है। 



पंचकल्याणक कमेटी ने भिंड पहुँचकर गणाचार्य विराग सागर जी को आमंत्रित किया..।


आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि आज सोमवार को विहर्ष पंचकल्याणक समिति की एक टीम ग्वालियर में 18 से 24 तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भिंड नगर में विराजित गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज ससंघ को आमंत्रित करने के लिए श्रीफल भेंट पंचकल्याणक समिति के मुख्य मार्गदर्शक अजित वरैया, अध्यक्ष सिंघई महेशचंद जैन गुरु, संयुक्त अध्यक्ष विकास गंगवाल, महामंत्री पवन जैन पत्रकार, मुख्यसंयोजक बालचंद जैन, अनिल जैन आर्यन, विनय कासलीवाल, रतन अजमेरा, निर्मल जैन मार्सन, निहित जैन, राजीव जैन, पारस जैन व प्रवक्ता सचिन जैन ने सामूहिक रूप से भेंटकर आचार्यश्री को पंचकल्याणक महोत्सव में सम्मिलित व महोत्सव के लिए मंगल आर्शीवाद लिया।



*तीर्थंकर भगवान के माता पिता गोद भराई की, लोगो बधाई नृत्य किया*


मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज, मुनिश्री विनिबोध सागर महाराज व ऐलक श्री विनियोग सागर महाराज के सानिध्य में 18 से 24 फरवरी तक होने वाले पंचकल्याण महोत्सव के भगवान तीर्थंकर के पिता महाराज नभिराय राधेश्याम जैन एवं माता मरूदेवी ऊषा जैन की गोद भरने का प्रथम सौभाग्य ब्रह्मचारिणी रीना दीदी, प्रियंका दीदी व नीतू दीदी के साथ सौधर्म इंद्रा, कुबेर इंद्रा, यज्ञनायक, महोत्सव कमेटियों के पदाधिकारियों व जैन समाज के समाजजनों ने नरियल, काजू, बादाम, किशमिश, फल, मिठाई, सहित मेव से गोद भराई की गई। संगीतकार व रीना दीदी ने बधाई भजनो पर महिलाओ और पुरुषों ने भक्ति नृत्य करते हुए मंगल गीत गाएॅ।

कोई टिप्पणी नहीं