Header Ads

test

पंचकल्याक के मुख्य पात्र सौधर्म इंद्रा के निवास पर हुआ कार्यक्रम

 जीवन में मंजिल का ध्यान रखेंगे तो तुम्हें सफलता जरूर मिलेगी -मुनिश्री

पंचकल्याणक आयोजन कमेटी ने सौधर्म इंद्रा को आमंत्रित कर सम्मानित किया।

ग्वालियर:-


 वह व्यक्ति पुण्यशाली होते हैं जो राई के बराबर भी मंदिर बना देते हैं। जीवन में लक्ष्य हमेशा याद रखो, भले ही मार्ग बदलते रहते हों लेकिन मंजिल का ख्याल रखोगे तो तुम्हें मंजिल जरूर मिलेगी। रास्ते मे तकलीफ हो सकती है लेकिन घर पहुंचने पर किसी को तकलीफ नहीं होगी। उक्त उद्गार जैन राश्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज ने आज रविवार को हेलीपेड कालोनी में पत्रों के सम्मान समारोह के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेश सागर महाराज एवं ऐलक श्री विनियोग  महाराज मोजूद थे।



मुनिश्री ने कहाकि संसार के मार्ग में तकलीफ है लेकिन मंजिल पर नहीं होगी। मार्ग बाहर की वस्तु है और मंजिल अंदर की वस्तु है। सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। जो व्यक्ति पहाड़ पर चढ़ने वाला है वह व्यक्ति छोटी-मोटी तकलीफों पर ध्यान नहीं देता है। किसान मेहनत से फसल बोता है और फसल लहलहाती देख वह सुख का अनुभव करता है। 



*सौधर्म इंद्रा के निवास पर बधाई नृत्य कर मंगल गीत गाए*



   आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि राष्ट्र संत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज एवं ऐलक श्री विनियोग सागर महाराज के सानिध्य में 18 से 24 फरवरी तक होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य पत्र सौधर्म इंद्रा निहित सोनल जैन के निवास हेलीपेड कॉलोनी में समाजजनों ने पहुँचकर मुख्य पत्रों को आमंत्रित व सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियंका दीदी हुआ रीना दीदी ने मंगलाचरण गायन कर किया।


सौधर्म इंद्रा निहित सोनल जैन को तिलक माला व साफा आयोजन समिति के मुख्य मार्ग दर्शक अजित वरैया, संयुक्त अध्यक्ष विकास गंगवाल, पुत्तन लाल जैन, निर्मल पाटनी, विनय कासलीवाल, वीरेन्द्र जैन, पंकज जैन, आदि ने  आमंत्रित कर सम्मानित किया। वही पंचकल्याणक महोत्सव में प्रमुख पात्रो में प्रमुख रूप से भगवान के माता पिता राधेश्याम उषा जैन, रथ सारथी अनिल सुनील जैन परिवार, सौधर्म इंद्रा निहित सोनल जैन, कुबेर इंद्रा अनुराग श्वेता जैन, महायज्ञ मुकेश ममता जैन,राजश्रेयांस विमल पूजा सिंघई परिवार, इंद्रा-इंद्राणि प्रकाशचंद विद्या जैन, आदि पत्रो का सम्मान विहर्ष पंचकल्याक आयोजन समिति ने किया।कार्यक्रम का संचालन उमेश जैन ने किया संगीतकार शुभम जैन सैमी ने बधाई के भजनो पर महिलाओ और पुरुषों ने नृत्य करते हुए मंगल गीत गाएॅ। परिवार, रिश्तेदार और समाज के लोगो भी सम्मिलित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं