Header Ads

test

मुनिश्री के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने तैयारियों में जुटे युवा कार्यकर्ता

 पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों में युवक जुटे

ग्वालियर:-


 18 से 24 तक अयोध्या नगरी फूलबाग मैदान में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और गजरथ महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से करने में  राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज संसघ एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति लगी हुई है। इसके लिए रोजाना बैठकों का दौर नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला में चल रहा है, जिसमें आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



आयोजन समिति के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि शहर की सभी स्वयंसेवी जैन संस्थाओं को अलग-अलग व्यवस्थाएं सौंपी गई हैं। सभी स्वयंसेवी संगठन तैयारियों में रात-दिन जुटे हुए हैं। अयोध्या नगरी में होने वाले पंचकल्याण महोत्सव में राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर, मुनिश्री विनिबोध सागर व ऐलक श्री विनियोग सागर महाराज के मंगल सानिध्य को देखते हुए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है, इसके चलते वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुनिश्री व आयोजन समिति ने  संस्थाओं के युवाओं को जैन मिलन ग्वालियर,घटयात्रा जुलूस व्यवस्था, दिगंबर जैन युवा जागरण मंच कलश व्यवस्था, आवास, जल, बिजली, भोजन, पांडाल, मंच, चौका, मुनिसंघ व्यवस्था, परिवहन, प्रशासन, आदि व्यवस्थित करने में तमाम लोग जुटे हैं। 


आयोजन समिति ने पंडित प्रतिष्ठाचार्य विद्वान आमंत्रित किया


मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज के आशीर्वाद के साथ पंचकल्याक महोत्सव में क्रियाओं करने वाले ग्वालियर शहर के प्रसिध्द प्रतिष्ठाचार्य पंडित अजीत शास्त्री को निमंत्रण श्रीफल भेंटकर आयोजन समिति के अध्यक्ष सिंघई महेश चंद जैन, मुख्यसंयोजक बालचंद जैन, संयोजक विनय कासलीवाल, उपाध्यक्ष संजीव अजमेरा, पदमचंद जैन गार्ड ने सामूहिक रूप से किया।



पंचकल्याणक महोत्सव पोस्ट पत्रिका का विमोचन किया गया

चंपाबाग धर्मशाला में मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज संसघ के सानिध्य एवं पंचकल्याक आयोजन समिति के पदाधिकारियों व युवाओं ने होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव गजरथ कार्यक्रम की पत्रिका व पोस्ट का भव्य विमोचन किया गया। यह पत्रिका ग्वालियर शहर के साथ सभांग के जैन मंदिरों में लगाई जाएंगी।



कार्यकर्ताओं को कछुए की तरह अपनी पीठ को मजबूत बनाकर कार्य करें-मुनिश्री


मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि युवकों कार्यकर्ताओं को कछुए की तरह अपनी पीठ को मजबूत बनाकर रखना चाहिए। तभी वह अपने कार्य में सफल हो सकता है। पदाधिकारी तो केवल शोभा के लिए बनाए जाते है। कार्य तो कार्यकर्ता करते है। सच्चा और अच्छा कार्यकर्ता वही हो सकता है जो स्वयं अपने कार्य की समीक्ष  करता है।

कोई टिप्पणी नहीं