Header Ads

test

पिछले 24 घंटों में जिले में 1.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई

अनिल मल्हारे (हरदा)


जिले में गत चौबीस घंटों में 1.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 0 मि.मी., टिमरनी में 0 मि.मी., खिरकिया में 5.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 922.1 मि.मी., टिमरनी में 1143.8 मि.मी., खिरकिया में 577.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 881.2 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 31 जुलाई तक 426.7 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 31 जुलाई तक हरदा तहसील में 457.2 मि.मी., टिमरनी में 438.1 मि.मी., खिरकिया में 384.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

कोई टिप्पणी नहीं