Header Ads

test

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तिरंगा थाम निकले सड़कों पर

 हर घर तिरंगा लहराएगा, हर घर तिरंगा फैहराएगा, स्वास्थ्य विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा।



शिवपुरी 07 अगस्त 2022:-

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हर घर तिरंगा लहराएगा, हर घर तिरंगा फहराएगा जैसे नारों का गगनभेदी गुंजायमान हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल हाथों में तिरंगा थाम सड़कों पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उनका उत्साहवर्धन करते दिखे।


आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 08 अगस्त से 13 अगस्त 2022 तक राष्ट्र भक्ति का ज्योत जगाने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजन किए जाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं। उसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज यूपीएचसी कमलागंज से माधव चौक चौराहे तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। रैली के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने राष्ट्र भक्ति के नारे लगाने के लिए माइक संभाला रहे जिसमें हाथों राष्ट्रध्वज लिए हुए एक सैकड़ा से अधिक आशा, एएनएम, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारत माता की जय, बंदे मातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारे गुंजायमान किए।

रैली मुख्य रूप से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर, सिविल सर्जन डॉ.आर.के.चौधरी, आरबीएसके डीईआईएम अखिलेश शर्मा, डॉ. माधव सक्सैना, डॉ.एस.के.वर्मा, सुनील जैन, कमल बाथम, शत्रुघ्न दीक्षित सहित बडी संख्या में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं