Header Ads

test

विक्रांत भूरिया को तत्काल बिना शर्त रिहा करे सरकार- मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के

दतिया:-रमाकांत मिश्रा 


अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया एवं अन्य साथियों की गिरफ्तारी को पूर्ण अलोकतांत्रिक बताते हुए  मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव रामू शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश सरकार क्रूरता का परिचय दे रही हे इस प्रकार के दमन कारी तरीकों से युवक कांग्रेस भयभीत होने बाली नही हे।

हम जनता के ज्वलंत मुद्दे सदेव प्रभावशाली ढंग से उठाते रहेंगे हमारे ऊर्जावान मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर  विक्रांत भूरिया व अन्य युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मध्यप्रदेश सरकार का व्यवहार अमानवीय हे। 

हम इसकी भर्त्सना  कर प्रदेश सरकार से मांग करते हे की डॉक्टर विक्रांत भूरिया एवं अन्य युवा कांग्रेस के साथियों को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए अन्यथा प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा । श्री शर्मा ने कहा की सरकार की दमन कारी नीतियों से हम डरने वाले नही हैं। हमारे नेता राहुल गांधी का सूत्र वाक्य हे डरो मत देश का युवा राहुल जी के नेतृत्व में  गांधी वादी तरीके से सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए  सतत संघर्षरत रहेंगे । 

और सरकार के प्रत्येक दमन कारी नीतियों का विरोध करते रहेंगे । रामू शर्मा ने मध्यप्रदेश सरकार से प्रदेश अध्यक्ष  डॉक्टर विक्रांत भूरिया और युवा कांग्रेस के साथियों  को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग की हे।

कोई टिप्पणी नहीं