Header Ads

test

निगम की दीनदयाल रसोई सेवा से मिलता है गरीबों को सस्ता भोजन



ग्वालियर दिनांक 15 फरवरी 2021-  न रहे कोई भूखा, हर पेट में होगा भोजन, इसी उददेश्य को लेकर नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 1200 लोगों को 10 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें रोडवेज बस स्टेंड स्थित स्थाई दीनदयाल रसोई के साथ ही चलित रसोई सेवा के माध्यम से भी शहर के जरुरतमंद नागरिकों को विभिन्न 5 प्रमुख स्थानों पर जाकर गर्मागरम भोजन नगर निगम द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता है।

     


    नोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई इंजीनियर रजनीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की योजनानुसार छोटे-छोटे कार्य करने वाले मजदूर व श्रमिकों को सस्ते में भरपेट भोजन मिले को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इस योजना का संचालन किया जा रहा हैं। जिसके तहत नगर निगम द्वारा रोडवेज बस स्टेंड पर स्थाई दीनदयाल रसोई चलाई जा रही है। जिसमें बस स्टेन्ड पर आने वाले यात्रियों व बसों एवं स्टेन्ड पर कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए सस्ते में अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाता हैं जिसके तहत बस स्टेन्ड पर प्रतिदिन लगभग 600 नागरिकों को भोजन कराया जाता है।


चलित रसोई सेवा से 5 स्थानों पर भरता है 500 से अधिक लोगों का पेट

       वहीं निगमायुक्त श्री वर्मा के निर्देशन में दीनदयाल रसोई द्वारा चलित रसोई भी प्रारंभ की गई है, जो कि प्रतिदिन निर्धारित समय पर निर्धारित विभिन्न 5 स्थानों पर पंहुचकर नागरिकों को भोजन उपलब्ध कराती है। जिसमें महराज बाडे पर लगभग 150 से अधिक लोगों को एवं अन्य स्थानों पर भी लगभग 300 से अधिक लोगों को भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जात है। इस प्रकार चलित रसेाई सेवा से प्रतिदिन लगभग 500 से अधिक जरुरतमंद लोगों को गरम व स्वादिष्ट भोजन मिलता है। चलित रसोई प्रतिदिन महाराज बाडे पर सुबह 10 बजे से 11.00 बजे तक, जेएएच हाॅस्पिटल में सुबह 11 बजे से 12.15 बजे तक, मुरार हाॅस्पिटल में दोपहर 1 बजे से 2.00 बजे तक, हजीरा इंटक मैदान के पास दोपहर 2.15 बजे से 3.15 बजे तक एवं हाकर्स जोन पिंटो पार्क पर दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक उपलब्ध होकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है।

इन स्थानों पर शीघ्र प्रारंभ होगी दीनदयाल रसोई

       नोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई इं. गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शीघ्र ही राजपायगा रोड एवं झांसी रोड बस स्टेन्ड पर भी दीनदयाल रसोई प्रारंभ की जा रही है। जिसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इन स्थानों पर दीनदयाल रसोई प्रारंभ होने से झांसी रोड बस स्टेन्ड पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों व बस स्टाॅफ एवं अन्य लोगों को भी सस्ता एवं स्वादिष्ट भोजन मिलना प्रारंभ हो जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं